मंझनपुर: मंझनपुर में योग दिवस पर जिले के एक भी विधायक नहीं हुए शामिल, मंत्री ने कहा- अखिलेश यादव भी चुपके से कर रहे होंगे योगा
शनिवार सुबह योग दिवस पर मंझनपुर में योग दिवस का कार्यक्रम हुवा है।मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह शामिल हुए हैं।इस कार्यक्रम में जिले के कोई भी विधायक और सांसद नहीं शामिल हुए।पत्रकारों ने मंत्री से इस मुद्दे पर सवाल किया तो मंत्री ने नसीहत दी कि शुभ सवाल करो और कहा- जो हमारे दिलों में शामिल नहीं उनके लिए भी है योग अखिलेश भी कर रहे होगें।