मंझनपुर: सिराथू तहसील में आवारा पशु, जर्जर सड़क और बंद पानी टंकी से त्रस्त किसानों ने भाकियू अंबावता का किया प्रदर्शन
सिराथू तहसील परिसर किसानों की आवाज़ से गूंज उठा जब भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के बैनर तले दर्जनों किसान जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता और तहसील अध्यक्ष राजकुमार राजपूत की मौजूदगी में किसानों ने ज्ञापन सौंपते हुए तीन प्रमुख मांगों को तत्काल प्रभाव से पूरा करने की मांग की है।