मंझनपुर: मंझनपुर स्थित डायट मैदान में लोगों ने मनाया योग दिवस, मंत्री से लेकर जनता तक सभी हुए सहभागी
ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कौशाम्बी ने एक नया कीर्तिमान रचते हुए स्वास्थ्य, अनुशासन और जागरूकता का सशक्त संदेश दिया। शनिवार को मंझनपुर में आयोजित भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सैकड़ों नागरिकों ने एक साथ योग कर तन, मन और आत्मा की एकता का भाव महसूस किया।