मंझनपुर: योग दिवस पर कौशाम्बी पुलिस लाइन में पुलिस ने किया सामूहिक योग प्रदर्शन, 307 रिक्रूट आरक्षियों ने लिया हिस्सा
ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन कौशाम्बी में शनिवार को विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 307 रिक्रूट आरक्षियों ने सामूहिक रूप से भाग लिया। यह आयोजन योग प्रशिक्षकों की देखरेख में संपन्न हुआ, जहां आरक्षियों को शारीरिक एवं मानसिक संतुलन के लिए योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कराया गया।