रायडीह: करैत सांप के काटने से नवागढ़ डुमर टोली निवासी युवक हुआ घायल,लाया गया सदर अस्पताल
Raidih, Gumla | Aug 21, 2024 रायडीह प्रखंड के नवागढ़ डुमर टोली निवासी युवक को एक जहरीले करैत सांप ने पैर में काट लिया। तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रायडीह लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गुमला भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक युवक खाना खाने के बाद अपने नए घर में सोने जा रहा था तभी रास्ते में उसे एक सांप ने डस लिया। तेज जलन और दर्द होने के बाद उसे अस्पताल लाया गया।