पटना ग्रामीण: राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने लगाया वोट चोरी का आरोप, संजय यादव को बताया पार्टी का एसेट
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास के बाहर राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने NDA पर वोट चोरी का आरोप लगाया है। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे जगदानंद सिंह ने कहा कि EVM का दुरुपयोग किया गया है। वहीं रोहिणी आचार्य ने संजय यादव और रमीज पर पार्टी की हार को लेकर आरोप लगाया था, वहीं जगदानंद सिंह ने संजय यादव को पार्टी का एसेट बताया है।