पटना ग्रामीण: लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पहुंचे
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर इंडिया गठबंधन की करारी हार को लेकर समीक्षा बैठक की जा रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी भी पहुंचे। बता दें की बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिली राजद को करारी हार के बाद अब पार्टी के साथ परिवार में भी टूट देखने को मिल रही है।