पटना ग्रामीण: राजद के पूर्व विधायक अख्तरूल इस्लाम शाही का सवाल, इलेक्शन से पहले ₹10-10000 कैसे दिए गए?
राजद के पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाही ने सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए इलेक्शन कमीशन और बिहार सरकार पर भी सवाल उठाए हैं। मौके पर अख्तरुल इस्लाम शाही ने पूछा कि आखिर इलेक्शन से एक दिन पहले बिहार सरकार लोगों को 10-10 हजार रुपए कैसे दे सकती है। मौके पर उन्होंने शिवानंद तिवारी को लेकर कहा कि वह अब रिटायर्ड हो चुके हैं।