पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से की मुलाकात, इस्तीफा नहीं सौंपा, क्या होने वाला है?
चुनाव के रिजल्ट के 3 दिन बाद भी नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है। पहले सूचना आई कि सोमवार को नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलकर इस्तीफा देंगे। इसके लिए उन्होंने कैबिनेट की बैठक भी की, लेकिन सीएम हाउस से निकलकर राजभवन पहुंचते-पहुंचते इस्तीफा देने का प्लान बदल दिया।