जहानाबाद: ऑपरेशन मुस्कान के तहत एसपी ने 34 खोये हुए मोबाइल उनके मालिकों को किए सुपुर्द
ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिला पुलिस प्रशासन की एक बेहतरीन पहल की गई है। जहां की सभी गुमशुदा हुए मोबाइल को उनके मालिकों को बुधवार कि सुबह 11 बजे सुपुर्द किया गया। इस संबंध में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान आए और लोगों की खोई हुई चीज उन्हें वापस मिल सके। इसी मिशन के तहत DGP सर के निर्देश पर ये पहल की गई है।