जहानाबाद: सदर विधायक सुदय यादव ने चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लिया, लोगों को क्रिसमस डे की दी बधाई
सदर विधायक सुदय यादव ने बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे क्रिसमस डे के पावन अवसर पर स्थानीय चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने प्रार्थना में हिस्सा लेते हुए समाज में शांति, सद्भाव और एकता की कामना की। विधायक सुदय यादव ने चर्च में उपस्थित लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएँ दीं और प्रभु यीशु के उपदेशों को आत्मसात करने का संदेश दिया।