#सर्पदंश से किशोर की मौत पर उठे सवाल, सीयर सीएचसी के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, #बीजेपी नेता ने डीएम को भेजा ज्ञापन
#बलिया: #भीमपुरा थाना क्षेत्र के सेमरी निवासी 12 वर्षीय शिवम कुमार राजभर, पुत्र शिवानंद राजभर की सर्पदंश से मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। #भाजपा के भीमपुरा मंडल अध्यक्ष दिनेश राजभर ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सीयर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मंडल अध्यक्ष दिनेश राजभर ने मंगलवार शाम पूरे मामले की जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि समय पर समुचित उपचार नहीं किया गया और काफी देर बाद गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया, जिससे रास्ते में ही किशोर की मौत हो गई। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही #मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, #जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग उठाई गई है। बीजेपी नेता के इस मांग से #अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।