Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ

फेफना में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने में जुटे संग्राम यादव! फेफना विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता संग्राम यादव लगातार संगठन को धार देने में जुटे हैं। वह विधानसभा के विभिन्न सेक्टरों में बूथ प्रभारियों और सेक्टर प्रभारियों के साथ लगातार संगठनात्मक बैठकें कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में लगे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने पचखोरा में सेक्टर-4 एवं 5, रतसड़ में सेक्टर-1, 2 एवं 3, खरहाटार में सेक्टर-6, गढ़वार में सेक्टर-7, 8 एवं 9, फेफना में सेक्टर-12 तथा चौरा में सेक्टर-22, 23 एवं 24 के बूथ प्रभारियों एवं सेक्टर प्रभारियों के साथ अलग-अलग संगठनात्मक बैठकें कीं। बैठकों में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। संग्राम यादव ने कहा कि किसी भी चुनाव में जीत की नींव बूथ स्तर पर मजबूत संगठन से ही पड़ती है। इसलिए प्रत्येक बूथ प्रभारी और सेक्टर प्रभारी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभाएं और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने, घर-घर संपर्क अभियान तेज करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। फेफना विधानसभा में संग्राम यादव की लगातार बैठकों को संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी सक्रियता से बूथ स्तर पर संगठन और अधिक मजबूत हो रहा है। #Ballia #Balliakhabar #phephna #Fefna #samajwadiparty_official #SangramSinghYadav

Belthara Road, Ballia | Jul 14, 2026

MORE NEWS

यह वीडियो उस ऐतिहासिक पल का है, जब केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बलिया-बैरिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की घोषणा की थी। उस दौरान मंच पर पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह 'मस्त' भी मौजूद थे।

अब इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर बड़ी प्रगति सामने आई है। करीब ₹2426 करोड़ की लागत से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और निर्माण का टेंडर भी जारी कर दिया गया है। अब सिर्फ केंद्रीय कैबिनेट की अंतिम मंजूरी का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

यह एक्सप्रेसवे बनने के बाद बैरिया, बलिया और दियारा क्षेत्र की कनेक्टिविटी पटना, बक्सर, वाराणसी, लखनऊ और सिवान जैसे प्रमुख शहरों से बेहतर होगी, जिससे विकास और निवेश के नए रास्ते खुलेंगे।
#Ballia #Bairia #GreenfieldExpressway #NitinGadkari #VirendraSinghMast #VipulendraPratapSingh #NHAI #Infrastructure #Development #Balliakhabar

यह वीडियो उस ऐतिहासिक पल का है, जब केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बलिया-बैरिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की घोषणा की थी। उस दौरान मंच पर पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह 'मस्त' भी मौजूद थे। अब इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर बड़ी प्रगति सामने आई है। करीब ₹2426 करोड़ की लागत से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और निर्माण का टेंडर भी जारी कर दिया गया है। अब सिर्फ केंद्रीय कैबिनेट की अंतिम मंजूरी का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। यह एक्सप्रेसवे बनने के बाद बैरिया, बलिया और दियारा क्षेत्र की कनेक्टिविटी पटना, बक्सर, वाराणसी, लखनऊ और सिवान जैसे प्रमुख शहरों से बेहतर होगी, जिससे विकास और निवेश के नए रास्ते खुलेंगे। #Ballia #Bairia #GreenfieldExpressway #NitinGadkari #VirendraSinghMast #VipulendraPratapSingh #NHAI #Infrastructure #Development #Balliakhabar

Belthara Road, Ballia | Jul 14, 2026

#सर्पदंश से किशोर की मौत पर उठे सवाल, सीयर सीएचसी के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, #बीजेपी नेता ने डीएम को भेजा ज्ञापन

#बलिया: #भीमपुरा थाना क्षेत्र के सेमरी निवासी 12 वर्षीय शिवम कुमार राजभर, पुत्र शिवानंद राजभर की सर्पदंश से मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। #भाजपा के भीमपुरा मंडल अध्यक्ष दिनेश राजभर ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सीयर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मंडल अध्यक्ष दिनेश राजभर ने मंगलवार शाम पूरे मामले की जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि समय पर समुचित उपचार नहीं किया गया और काफी देर बाद गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया, जिससे रास्ते में ही किशोर की मौत हो गई। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही #मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, #जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग उठाई गई है। बीजेपी नेता के इस मांग से #अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

#सर्पदंश से किशोर की मौत पर उठे सवाल, सीयर सीएचसी के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, #बीजेपी नेता ने डीएम को भेजा ज्ञापन #बलिया: #भीमपुरा थाना क्षेत्र के सेमरी निवासी 12 वर्षीय शिवम कुमार राजभर, पुत्र शिवानंद राजभर की सर्पदंश से मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। #भाजपा के भीमपुरा मंडल अध्यक्ष दिनेश राजभर ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सीयर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मंडल अध्यक्ष दिनेश राजभर ने मंगलवार शाम पूरे मामले की जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि समय पर समुचित उपचार नहीं किया गया और काफी देर बाद गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया, जिससे रास्ते में ही किशोर की मौत हो गई। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही #मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, #जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग उठाई गई है। बीजेपी नेता के इस मांग से #अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Belthara Road, Ballia | Jul 14, 2026

क्रेटा की टक्कर से घायल सब्जी विक्रेता की मौत, तिरनई मौलाराय में पसरा मातम #Ballia #BeltharaRoad #Bhimpura #BarauliBazaar #RoadAccident #SubhashMaurya #CretaCar #Varanasi #BHU #BreakingNews #UPNews #BalliaNews #SadNews #AccidentCase #PoliceAction #CrimeNews #TirnaiMaularai #UttarPradesh #HindiNews #LiberalMediaBallia

क्रेटा की टक्कर से घायल सब्जी विक्रेता की मौत, तिरनई मौलाराय में पसरा मातम #Ballia #BeltharaRoad #Bhimpura #BarauliBazaar #RoadAccident #SubhashMaurya #CretaCar #Varanasi #BHU #BreakingNews #UPNews #BalliaNews #SadNews #AccidentCase #PoliceAction #CrimeNews #TirnaiMaularai #UttarPradesh #HindiNews #LiberalMediaBallia

Belthara Road, Ballia | Jul 14, 2026

फेफना में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने में जुटे संग्राम यादव! फेफना विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता संग्राम यादव लगातार संगठन को धार देने में जुटे हैं। वह विधानसभा के विभिन्न सेक्टरों में बूथ प्रभारियों और सेक्टर प्रभारियों के साथ लगातार संगठनात्मक बैठकें कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में लगे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने पचखोरा में सेक्टर-4 एवं 5, रतसड़ में सेक्टर-1, 2 एवं 3, खरहाटार में सेक्टर-6, गढ़वार में सेक्टर-7, 8 एवं 9, फेफना में सेक्टर-12 तथा चौरा में सेक्टर-22, 23 एवं 24 के बूथ प्रभारियों एवं सेक्टर प्रभारियों के साथ अलग-अलग संगठनात्मक बैठकें कीं। बैठकों में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। संग्राम यादव ने कहा कि किसी भी चुनाव में जीत की नींव बूथ स्तर पर मजबूत संगठन से ही पड़ती है। इसलिए प्रत्येक बूथ प्रभारी और सेक्टर प्रभारी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभाएं और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने, घर-घर संपर्क अभियान तेज करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। फेफना विधानसभा में संग्राम यादव की लगातार बैठकों को संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी सक्रियता से बूथ स्तर पर संगठन और अधिक मजबूत हो रहा है। #Ballia #Balliakhabar #phephna #Fefna #samajwadiparty_official #SangramSinghYadav - Belthara Road News