नरवल: महाराजपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला, पति ने कहा- बच्चों को छोड़कर नगदी और जेवर लेकर फरार
महाराजपुर में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में 26 मई से लापता है। महिला के पति ने पुलिस से की शिकायत में कहा कि,उसकी बीवी घर से पच्चीस हजार नगद और डेढ़ लाख के जेवर लेकर फरार हो गई है। थाना प्रभारी ने शनिवार शाम 5 बजे बताया पति की तहरीर पर गुमशुदगी की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। महिला की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।