नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में गंगा किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
थाना महाराजपुर क्षेत्र के जाना गांव स्थित गंगा किनारे गुरुवार शाम 6:00 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शव की पहचान शिव नारायण के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।