नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक दंपति के साथ अज्ञात बाइक सवार ने की लूट, सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी ने दी जानकारी
शुक्रवार 11:00 बजे सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी ने दंपति के साथ लूट के मामले में जानकारी देते हुए बताया कि,थाना महाराजपुर अन्तर्गत राणा ढाबा के नजदीक एक दम्पती के पर्स अज्ञात बाइक सवार द्वारा छीने जाने की सूचना प्राप्त हुई है। दम्पती से तहरीर लेकर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कराया जा रहा है तथा 03 टीमों का गठन किया गया है, घटना का जल्द ही अनवारण किया जाएगा।