Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
image
image

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा 42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की Kullu Times मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार जिला अस्पतालों और सभी सात राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ कर रही है ताकि लोगों को घर-द्वार के समीप ही बेहतर उपचार की सुविधा मिल सके।मुख्यमंत्री ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला अस्पताल लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के दृष्टिगत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, कुल्लू, ऊना और सोलन, जिला अस्पताल किन्नौर, डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नाहन, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला तथा पालमपुर में 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में अत्याधुनिक 3 टेस्ला एमआरआई मशीनें भी लगाई जा रही हैं, जिससे विशेषज्ञ जांच और उपचार की सुविधाएं और अधिक बेहतर होंगी। उन्होंने कहा कि नैदानिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए जिला अस्पताल नाहन और हमीरपुर, क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर और सोलन तथा क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें भी लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि 42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी है, जिनमें से 14 मशीनें प्राप्त हो चुकी हैं। दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की जांच के लिए इन मशीनों का उपयोग किया जाएगा। इनका उपयोग छाती की जांच और टीबी की जल्द पहचान के लिए किया जाएगा, जिससे समय पर उपचार सुनिश्चित हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी चमियाना, आईजीएमसी शिमला, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा, डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक में 256-स्लाइस हाई-एंड सीटी स्कैन मशीनें स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में डिजिटल एक्स-रे और 4डी अल्ट्रासाउंड मशीनें भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एम्स, नई दिल्ली के मानकों के अनुरूप सभी चिकित्सा उपकरणों की खरीद सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों के रेडियोलॉजी विभागों को और मजबूत करने के भी निर्देश दिए, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और तकनीशियनों की भर्ती की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है और शीघ्र ही सभी सात सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में आवश्यक पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की खरीद की समीक्षा करते हुए प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रदेश में ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि लोगों को उपचार के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, मुख्य सचिव के.के. पंत, प्रधान सचिव एम. सुधा देवी, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, एनएचएम के मिशन निदेशक प्रदीप ठाकुर, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। Sukhvinder Singh Sukhu

Kullu, Kullu | Jul 16, 2026

MORE NEWS

#kullu आज दानी सजन बेली राम जी के द्वारा दूसरी हरा घास यानी धाम दी गयी गौ सेवक कमलेश ठाकुर टिकम राम भवानी दत्त आशु अजय शर्मा गौ सेवक वेली राम रवि रामू रमन कुमार  चन्द्र ठाकुर सतीश राणा चुनी महंत राम राज महंत भूपेंद्र ठाकुर प्रदीप ठाकुर छापे राम नेगी योगेन्द्र ठाकुर फ़ौजी दिवयाश ठाकुर गौ सेवा रक्षा दल कुल्लु के अध्यक्ष शेरा नेगी ने सभी दानी सजन साथियों का गौ सेवकों का आभार व्यक्त किया
Shera negi 
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू

#kullu आज दानी सजन बेली राम जी के द्वारा दूसरी हरा घास यानी धाम दी गयी गौ सेवक कमलेश ठाकुर टिकम राम भवानी दत्त आशु अजय शर्मा गौ सेवक वेली राम रवि रामू रमन कुमार चन्द्र ठाकुर सतीश राणा चुनी महंत राम राज महंत भूपेंद्र ठाकुर प्रदीप ठाकुर छापे राम नेगी योगेन्द्र ठाकुर फ़ौजी दिवयाश ठाकुर गौ सेवा रक्षा दल कुल्लु के अध्यक्ष शेरा नेगी ने सभी दानी सजन साथियों का गौ सेवकों का आभार व्यक्त किया Shera negi देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू

Kullu, Kullu | Jul 17, 2026

श्रावण संक्रांति पर जिया संगम में माता नैना और माता भद्रकाली का पावन संगम स्नान, 26 जुलाई को पिपलागे में होगी माता की जाग 

कुल्लू,श्रावण मास की संक्रांति के पावन अवसर पर आज माता नैना और माता भद्रकाली ने जिया संगम में विधि-विधान के साथ पवित्र संगम स्नान किया। इस धार्मिक आयोजन के साथ ही 26 जुलाई को आयोजित होने वाली माता की पारंपरिक जाग (होम) के कार्यक्रमों का शुभारंभ हो गया।इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता के साथ जिया संगम में आस्था की डुबकी लगाई और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला तथा जयकारों से वातावरण गूंज उठा।माता के पुजारी अमित महंत ने बताया कि  26 जुलाई को पिपलागे स्थित नैना माता मंदिर में माता की भव्य जाग (होम) का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विशाल भगवती भंडारा, माता का जागरण तथा पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।आयोजन की विशेष आकर्षण माता के गुर, चेलिए और रथ होंगे, जो परंपरा के अनुसार दहकते अंगारों पर नृत्य करेंगे। इस अद्भुत धार्मिक परंपरा और दिव्य दृश्य को देखने के लिए हर वर्ष दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से 26 जुलाई को पिपलागे स्थित नैना माता मंदिर में आयोजित माता की जाग  (होम) एवं जागरण में शामिल होकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

श्रावण संक्रांति पर जिया संगम में माता नैना और माता भद्रकाली का पावन संगम स्नान, 26 जुलाई को पिपलागे में होगी माता की जाग कुल्लू,श्रावण मास की संक्रांति के पावन अवसर पर आज माता नैना और माता भद्रकाली ने जिया संगम में विधि-विधान के साथ पवित्र संगम स्नान किया। इस धार्मिक आयोजन के साथ ही 26 जुलाई को आयोजित होने वाली माता की पारंपरिक जाग (होम) के कार्यक्रमों का शुभारंभ हो गया।इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता के साथ जिया संगम में आस्था की डुबकी लगाई और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला तथा जयकारों से वातावरण गूंज उठा।माता के पुजारी अमित महंत ने बताया कि 26 जुलाई को पिपलागे स्थित नैना माता मंदिर में माता की भव्य जाग (होम) का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विशाल भगवती भंडारा, माता का जागरण तथा पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।आयोजन की विशेष आकर्षण माता के गुर, चेलिए और रथ होंगे, जो परंपरा के अनुसार दहकते अंगारों पर नृत्य करेंगे। इस अद्भुत धार्मिक परंपरा और दिव्य दृश्य को देखने के लिए हर वर्ष दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से 26 जुलाई को पिपलागे स्थित नैना माता मंदिर में आयोजित माता की जाग (होम) एवं जागरण में शामिल होकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Kullu, Kullu | Jul 17, 2026

#kullu नालंदा करियर इंस्टीट्यूट कुल्लू नीट के शानदार परिणाम 

NEET का परिणाम आने पर आज नालंदा में उत्साह का माहौल रहा। नालंदा की टेस्ट सिरीज़ छात्रा काव्यंजली ने 546 अंक प्राप्त किए हैं , अनन्या ने 531 , रीतिका ने 512 अंक हासिल किए । इसी क्रम में आठ छात्रों ने अपनी कैटेगरी में  450 के आसपास अंक हासिल किए हैं । वर्तमान परिदृश्य में 5 छात्र MBBS में तथा चार पाँच अन्य छात्र बाकी की सरकारी सीटों पर जगह बना सकते हैं ।  
 इस अवसर पर नालंदा के डायरेक्टर डॉ डॉ निरंजन देव शर्मा ने बताया कि नालंदा लगातार पाँच साल से सफलता के अध्याय लिख रहा है । 
उन्होने अध्यापकों और छात्रों द्वारा किए गए परिश्रम की सराहना करते हुए अभिभावकों तथा शुभचिंतकों को बधाई प्रेषित की ।

देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू

#kullu नालंदा करियर इंस्टीट्यूट कुल्लू नीट के शानदार परिणाम NEET का परिणाम आने पर आज नालंदा में उत्साह का माहौल रहा। नालंदा की टेस्ट सिरीज़ छात्रा काव्यंजली ने 546 अंक प्राप्त किए हैं , अनन्या ने 531 , रीतिका ने 512 अंक हासिल किए । इसी क्रम में आठ छात्रों ने अपनी कैटेगरी में 450 के आसपास अंक हासिल किए हैं । वर्तमान परिदृश्य में 5 छात्र MBBS में तथा चार पाँच अन्य छात्र बाकी की सरकारी सीटों पर जगह बना सकते हैं । इस अवसर पर नालंदा के डायरेक्टर डॉ डॉ निरंजन देव शर्मा ने बताया कि नालंदा लगातार पाँच साल से सफलता के अध्याय लिख रहा है । उन्होने अध्यापकों और छात्रों द्वारा किए गए परिश्रम की सराहना करते हुए अभिभावकों तथा शुभचिंतकों को बधाई प्रेषित की । देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू

Kullu, Kullu | Jul 17, 2026

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा 42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की Kullu Times मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार जिला अस्पतालों और सभी सात राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ कर रही है ताकि लोगों को घर-द्वार के समीप ही बेहतर उपचार की सुविधा मिल सके।मुख्यमंत्री ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला अस्पताल लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के दृष्टिगत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, कुल्लू, ऊना और सोलन, जिला अस्पताल किन्नौर, डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नाहन, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला तथा पालमपुर में 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में अत्याधुनिक 3 टेस्ला एमआरआई मशीनें भी लगाई जा रही हैं, जिससे विशेषज्ञ जांच और उपचार की सुविधाएं और अधिक बेहतर होंगी। उन्होंने कहा कि नैदानिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए जिला अस्पताल नाहन और हमीरपुर, क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर और सोलन तथा क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें भी लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि 42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी है, जिनमें से 14 मशीनें प्राप्त हो चुकी हैं। दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की जांच के लिए इन मशीनों का उपयोग किया जाएगा। इनका उपयोग छाती की जांच और टीबी की जल्द पहचान के लिए किया जाएगा, जिससे समय पर उपचार सुनिश्चित हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी चमियाना, आईजीएमसी शिमला, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा, डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक में 256-स्लाइस हाई-एंड सीटी स्कैन मशीनें स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में डिजिटल एक्स-रे और 4डी अल्ट्रासाउंड मशीनें भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एम्स, नई दिल्ली के मानकों के अनुरूप सभी चिकित्सा उपकरणों की खरीद सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों के रेडियोलॉजी विभागों को और मजबूत करने के भी निर्देश दिए, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और तकनीशियनों की भर्ती की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है और शीघ्र ही सभी सात सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में आवश्यक पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की खरीद की समीक्षा करते हुए प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रदेश में ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि लोगों को उपचार के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, मुख्य सचिव के.के. पंत, प्रधान सचिव एम. सुधा देवी, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, एनएचएम के मिशन निदेशक प्रदीप ठाकुर, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। Sukhvinder Singh Sukhu - Kullu News