#kullu नालंदा करियर इंस्टीट्यूट कुल्लू नीट के शानदार परिणाम
NEET का परिणाम आने पर आज नालंदा में उत्साह का माहौल रहा। नालंदा की टेस्ट सिरीज़ छात्रा काव्यंजली ने 546 अंक प्राप्त किए हैं , अनन्या ने 531 , रीतिका ने 512 अंक हासिल किए । इसी क्रम में आठ छात्रों ने अपनी कैटेगरी में 450 के आसपास अंक हासिल किए हैं । वर्तमान परिदृश्य में 5 छात्र MBBS में तथा चार पाँच अन्य छात्र बाकी की सरकारी सीटों पर जगह बना सकते हैं ।
इस अवसर पर नालंदा के डायरेक्टर डॉ डॉ निरंजन देव शर्मा ने बताया कि नालंदा लगातार पाँच साल से सफलता के अध्याय लिख रहा है ।
उन्होने अध्यापकों और छात्रों द्वारा किए गए परिश्रम की सराहना करते हुए अभिभावकों तथा शुभचिंतकों को बधाई प्रेषित की ।
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Jul 17, 2026