तुरकौलिया: बेलवा राय में मंगलवार रात दो घरों से दो लाख रुपए का आभूषण सहित अन्य सामान चोरी, पुलिस जांच में जुटी
बेलवा राय में मंगलवार को एक ही रात दो घरों से दो लाख रुपए मूल्य का आभूषण सहित अन्य सामान की चोरी पुलिस जांच में जुटी। पीड़ित गुली पटेल ने बताया कि उसके घर मे शादी थी। जिसकी तैयारी हो चुकी थी। इसी बीच चोर चोरी कर लिए। वही रंजीत पटेल के घर से भी आभूषण व कीमती कपड़ा चोरी हुई। सरेह में 1 बजे पेटी व अन्य खाली डब्बा मिला,सूचना पर 112 की पुलिस पहुंच जांच में जुटी है।