हरिहरगंज: करमा पर्व पर हरिहरगंज झूम उठा, प्रकृति और परंपरा की दिखी झलक, लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई
हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र में बुधवार के सुबह 9:00 बजे झारखंड का पारंपरिक लोकपर्व करमा पूजा धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। महिलाओं ने विधि-विधान से करम देव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, लोगों ने एक-दूसरे को करमा पर्व की शुभकामनाएं दीं।