पटेरा: पटेरा में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Patera, Damoh | Sep 5, 2026 जनपद पंचायत पटेरा की ग्राम पंचायत बरखेड़ा बेस और ग्राम रेवझामाधो के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर पटेरा नगर में,चक्का जाम प्रदर्शन किया,गांव में पक्की सड़क और रास्ता सुधार की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने पटेरा हटा मार्ग पर जाम लगा दिया,ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पर पटेरा तहसीलदार मानसी अग्रवाल मौके पहुंची और ज्ञापन लेकर जाम खुलवाया।