मेरठ: टीपीनगर क्षेत्र में प्रेमिका के परिवार वालों द्वारा मिली धमकी से परेशान प्रेमी ने ज़हरीला पदार्थ खाकर किया सुसाइड
Meerut, Meerut | Jun 17, 2024 टीपीनगर क्षेत्र में प्रेमिका के परिवार वालों की धमकी से डिप्रेशन में आकर युवक ने ज़हरीला पदार्थ खा लिया।अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में युवक की मौत हो गई। मृतक युवक के परिवार वालों का आरोप है कि प्रेमिका के परिवार वाले मृतक को लगातार धमकी दे रहे थे। मृतक ने मौत को गले लगाने से पहले सुसाइड नोट लिखा।