मेरठ: कोतवाली क्षेत्र में युवती की गर्दन काटकर हत्या,बेटी के शव के पास पड़ी मिली घायल माँ,पुलिस और फॉरेन्सिक टीम मौके पर पहुँची
Meerut, Meerut | Jun 16, 2024 कोतवाली क्षेत्र में घर के अंदर युवती की गला काटकर हत्या की वारदात से हड़कंप मच गया,धारदार हथियार से युवती की गर्दन काटकर हत्या की गई है।युवती के शव के पास ही गंभीर अवस्था में माँ पड़ी हुई थी, छोटी बेटी डोली जब घर पहुँची तो घटना की जानकारी हुई और उसने ही पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद पुलिस ने तत्काल घायल माँ को अस्पताल में भर्ती कराया ।