मेरठ: लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने 15 अवैध चाकुओं के साथ एक युवक को चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार भेजा जेल
Meerut, Meerut | Jun 16, 2024 मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान हापुड़ रोड से दानिश नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने उसके पास से 15 अवैध चाकू बरामद किए हैं बताया गया कि दानिश इन चाकुओं की तस्करी करने के लिए जा रहा था। फिलहाल उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।