कोडरमा: समाहरणालय परिसर में रक्तदान शिविर, उपायुक्त ऋतुराज समेत कई अधिकारियों ने किया रक्तदान
जिला स्वास्थ्य समिति, कोडरमा के सौजन्य से समाहरणालय, कोडरमा परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन उपायुक्त श्री ऋतुराज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कुजूर एवं उपाधीक्षक डॉ. रंजीत द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री ऋतुराज ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।