कोडरमा: कोडरमा जिला तलवारबाजी संघ के सचिव बने राष्ट्रीय कोच, झारखंड संघ में खुशी
कोडरमा जिला तलवारबाजी संघ द्वारा सोमवार को 2 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि भारतीय तलवारबाजी संघ के तत्वाधान में उड़ीसा के कटक में 5 से 10 जनवरी तक होने वाली 33 वी राष्ट्रीय जूनियर फेंसिंग प्रतियोगिता के लिए कोच के लिए कोडरमा जिला तलवारबाजी संघ के सचिव प्रिंस मिश्रा को चुना गया है।