कोडरमा: कोडरमा थाना के पास सघन वाहन जांच में 12 वाहनों पर कार्रवाई
कोडरमा पुलिस अधीक्षक श्री अनुदीप सिंह के निर्देश पर जिले में यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस टीम ने हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन के कागजात एवं अन्य आवश्यक नियमों की पड़ताल की।