कोडरमा: उपायुक्त की अध्यक्षता में कदाचारमुक्त प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक, दिए दिशा-निर्देश
राज्य सरकार के मार्गदर्शन में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को बेहतर एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, कोडरमा द्वारा प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। कदाचारमुक्त प्री-बोर्ड परीक्षा के सफल संचालन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।