बरेली: फ्री इलाज का सुनहरा मौका! SRMS गुड लाइफ में हेल्थ उत्सव शुरू, मुफ्त जांच और 50% तक की छूट का डबल धमाका
बरेली में SRMS गुड लाइफ हॉस्पिटल का दो दिवसीय हेल्थ उत्सव शुरू हो गया है। मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों का मुफ्त परामर्श, 18 से ज्यादा जांचें निशुल्क मिल रही हैं। एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और CT स्कैन पर 50% छूट, अन्य जांचों व हेल्थ पैकेज पर 20% डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगले महीने कैथ लैब और रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट की सुविधा भी शुरू होगी।