चूरू: अमृत योजना, सीवरेज और ड्रेनेज कार्यों पर MP राहुल कस्वां ने कलेक्ट्रेट में की मीटिंग, कलेक्टर सहित अधिकारी रहे मौजूद
Churu, Churu | Mar 7, 2025 चूरू शहर में सीवरेज, ड्रेनेज सहित अमृत योजना के कार्यों को लेकर सांसद राहुल कस्वां ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा की उपस्थिति में अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य शहर में चल रहे अमृत योजना के कार्यों की समीक्षा करना और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को अमलीजामा पहनाना था।