बीना: कृषि उपज मंडी में बैठक के बाद मंडी व्यापारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल हुई बंद
Bina, Sagar | Jan 30, 2026 भावांतर योजना में हुई गड़बड़ी को लेकर सोनू ट्रेडर्स की आईडी बंद कर दी गई थी।आई डी खुलवाने को लेकर मंडी के व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी।जिसकी वजह से किसान परेशान हो रहे थे वहीं शुक्रवार को हुई व्यापारियों एवं मंडी सदस्यों के बीच बैठक में आपसी सहमति के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल को बंद कर दिया गया।वही अब सोमवार से कृषि उपज मंडी सुचारू रूप से खुलेगी।