बीना: अपना नगर कॉलोनी सहित 70 अवैध कालोनियों के नहीं पर्याप्त दस्तावेज, रहवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित
#jansamasya
Bina, Sagar | Jan 30, 2026 खबर बीना नगर पालिका क्षेत्र की है, जहां अपना नगर कॉलोनी सहित 70 से अधिक अवैध कॉलोनियां चिन्हित की गई हैं। नगर पालिका द्वारा शासन के आदेश पर जांच की गई, जिसमें पाया गया कि इन कॉलोनियों के निर्माण और प्लॉट बेचने के लिए शासन से कोई वैध अनुमति नहीं ली गई है। सर्वे और नोटिस जारी करने के बाद भी नगर पालिका को कॉलोनाइजरों के पास पर्याप्त दस्तावेज नहीं मिले।