शामली: शामली में प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक ने जीएसटी दरों में कटौती को लेकर की प्रेस वार्ता, बताए फायदे
Shamli, Shamli | Sep 24, 2025 बुधवार की शाम 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक ने शामली में जीएसटी दरों में कटौती को लेकर नगर पालिका शामली में मीडिया कर्मियों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर से प्रभावी नई दरों से दैनिक वस्तुएं, दवाइयां, वाहन सस्ते हुए हैं। इससे किसान, महिला, युवा, व्यापारी सभी को लाभ होगा। यह नवरात्रि-दीपावली पर जनता को तोहफा है।