शामली: झिंझाना पुलिस ने चौसना निवासी नशा तस्कर को 11 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया
Shamli, Shamli | Sep 25, 2025 गुरुवार की शाम करीब 5:00 बजे झिंझाना थाना पुलिस ने बताया कि नशे के अपराध में लिप्ट अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी अभियान के तहत पुलिस ने चौसाना के मोहल्ला भड़ी निवासी हाशिम को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 11 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में केस दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।