शामली: सपा नेता आज़म खान की रिहाई पर शामली से पूर्व मंत्री सुरेश राणा बोले: जो पाप किए हैं, वह भुगतने तो पड़ेंगे
Shamli, Shamli | Sep 25, 2025 गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की जेल से रिहाई पर भाजपा नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा-रिहाई कोर्ट का मामला है, इसलिए इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते। इस मामले में कानून अपना काम कर रहा है, और उत्तर प्रदेश में कानून तोड़ने वाला कोई भी व्यक्ति छूट नहीं सकता।