हाथरस: मोहल्ला रमनपुर बीएसए ऑफिस के पास अज्ञात परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर बीएसए ऑफिस के पास आज दिन सोमवार को अज्ञात परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई! इस घटना को देखकर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ लग गई मृतका के भाई ने अपने भांजे पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है !सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है!