हाथरस: पुलिस ने बसों में यात्रियों को जहर व नशीला पदार्थ खिलाकर सामान चोरी करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बसों में यात्रियों को जहर व नशीला पदार्थ खिलाकर सामान चोरी की घटना कारित करने वाले एक अभियुक्त को आगरा रोड नवीपुर बंबा के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 4 नशीले बिस्किट 1 चोरी का चश्मा बरामद हुआ है।