हाथरस: फेसबुक पर अशोभनीय व आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने वाले गांव नगला शीशराम निवासी एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार
कोतवाली हाथरस जंक्शन पर गांव गढ़ी बलना निवासी एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई थी कि गांव नगला शीशराम निवासी एक युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से आपत्तिजनक पोस्ट डाली है। वादी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।