फारबिसगंज: फारबिसगंज के किरकिचिया पंचायत में एससी-एसटी वर्ग के लोगों को विकास योजनाओं की जानकारी दी गई
फारबिसगंज प्रखंड के किरकिचिया पंचायत में डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के महिला एवं पुरुष सदस्य को विकास योजना के बारे में जानकारी दी गई. शनिवार को 12 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि कपिल अंसारी, सरपंच गुलाम चंद्र ऋषिदेव आदि मौजूद थे.