फारबिसगंज: फारबिसगंज में बस और ट्रक की टक्कर में 25 से अधिक लोग घायल, सभी का इलाज जारी
बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश के अकबरपुर से पूर्णिया जा रही एक निजी रिजर्व बस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना फारबिसगंज के रामपुर के समीप उस समय हुई, जब एक ट्रक का एक्सल टूटने के कारण वह सड़क पर 15-20 मिनट से खड़ा था।