बंद दुकान की शटर का ताला खोलते ही अंदर मिली लड़की !
हरदोई जिले के शाहाबाद में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने कपड़े की दुकान का ताला खोलकर अंदर से एक लड़की को बरामद किया। लड़की को पुलिस अपने साथ कोतवाली ले गई, जहां उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।