मोदनगंज: गंगा स्नान के दौरान लापता देहुंनी की महिला का शव दूसरे दिन भी नहीं मिला, तलाश जारी
देहुंनी से गायब महिला का शव शनिवार को भी बरामद नहीं हो सका। इसको लेकर एनडीआरएफ के टीम सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक लगातार प्रयास करती रहे लेकिन महिला का कहीं अता पता नहीं चला। इस संदर्भ में परिजनों का बताना है कि टीम के द्वारा रविवार को भी तलाशी अभियान चलाया जाएगा।