मोदनगंज: पटना के महावीर घाट पर गंगा स्नान के दौरान देहुंनी की महिला हुई लापता, एनडीआरएफ की टीम कर रही खोज
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा नदी में डूबने से देहूंनी की महिला लापता हो गई। दरअसल महिला अपने साथियों के साथ गंगा स्नान को लेकर पटना के महावीर घाट गई थी इसी दौरान साथी को डूबने के दौरान बचाने के क्रम में वह खुद गहरे पानी में चली गई और लपता हो गई। सूचना के बाद एनडीआरएफ के टीम खोज को लेकर तलाशी अभियान चला रही है।