कर्वी: राजापुर के रमपुरिया अव्वल में बाल्मिक नदी में डूबे किशोर का शव मिला, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
राजापुर के रमपुरिया अव्वल गांव में बीते शनिवार की सुबह 8:30 बजे नदी में लापता हुए 14 वर्षीय किशोर बबली पुत्र सुखलाल का आज रविवार की सुबह 7 बजे शव मिला है। बीते शनिवार को काजलिया सिरहाने के दौरान नदी में नहाते समय मृतक किशोर लापता हो गया था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का आज रविवार की सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।