कर्वी: कर्वी रेलवे स्टेशन के बाहर मिले मृतक व्यक्ति की पहचान सतना के मिहुती निवासी के रूप में हुई, पुलिस ने कराया शव का पीएम
कर्वी रेलवे स्टेशन के बाहर बीते शुक्रवार की शाम 6 बजे मिले मृतक 75 वर्षीय अज्ञात वृद्ध व्यक्ति की सौखीलाल पुत्र रामऔतार निवासी जिला सतना मध्य प्रदेश के रूप में हुई। परिजनों के बताया कि मृतक बीते सोमवार को मैहर से चित्रकूट के निकले थे। वहीं परिजनों के पहुंचे के बाद पुलिस ने शव का आज शनिवार की दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।