कर्वी: एसपी ने सरैया ग्राम सभा की आदिवासी बस्ती की महिलाओं और बालिकाओं के साथ मनाया पावन पर्व रक्षाबंधन
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा थाना मानिकपुर अन्तर्गत ग्राम सभा सरैया के विनय नगर घाटी आदिवासी बस्ती में महिलाओं/बालिकाओं के साथ रक्षाबन्धन का पावन पर्व मनाया गया।महिलाओं/बालिकाओं से राखी बन्धवाकर मिष्ठान वितरित कर उन्हें सुरक्षा का भरोषा दिलाया एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरुक किया गया।