कर्वी: सेजवार में स्थित भैरव बाबा का सिद्ध स्थल, यहां हर मनोकामना होती है पूरी
चित्रकूट जिला मुख्यालय से तकरीबन 35 किलोमीटर दूर गुप्त गोदावरी के पास स्थित है सेजवार के भैरव बाबा का सिद्ध स्थान । यह धार्मिक स्थल बहुत ही ज्यादा मान्यता वाला स्थान है। यहां पर श्रद्धालु सैकड़ो की संख्या में अपनी मन्नत को मांगने पहुंचते हैं । कहा जाता है इस स्थान पर अगर आप कोई भी मनोकामना मांगते हैं तो वह तुरंत पूरी होती है।