अशोक नगर: जिला मुख्यालय पहुंचेंगे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बरेलाल अहिरवार अनुसूचित जाति बस्ती में करेंगे संवाद
अशोकनगर। मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बरेलाल अहिरवार बुधवार शाम सिरोंज (जिला विदिशा) से रवाना होकर शाम 7 बजे अशोकनगर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सर्किट हाउस पहुंचने के बाद वे जनप्रतिनिधियों से सौजन्य भेंट करेंगे। इसके पश्चात रात 8 बजे वार्ड क्रमांक 3 स्थित अनुसूचित जाति बस्ती में स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद करेंगे