मुरैना प्रशासन द्वारा चलाया गया,नशा मुक्ति अभियान,, अधिकारियों ने दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ ।
मुरैना। जिले में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एसएसएफ ग्राउंड में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संभाग आयुक्त, डीआईजी, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई गई। वहीं, नशा मुक्ति अभियान को लेकर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के बाद अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर नशा मुक्ति जागरूकता रथ को रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं और पुलिसकर्मी जागरूकता रैली में शामिल हुए। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
रैली के माध्यम से लोगों से अपील क�