Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर

मुरैना -खाद के लिए किसानों की जद्दोजहद, मुरैना के किसान को यूरिया सबलगढ़ तो डीएपी खड़ियाहार में। मुरैना जिले में खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। इस बार सरकार ने खाद वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग और ऑनलाइन टोकन व्यवस्था लागू की है, लेकिन यही व्यवस्था अब किसानों के लिए परेशानी का सबब बनती नजर आ रही है। हालात यह हैं कि मुरैना के किसान को यूरिया लेने के लिए सबलगढ़ तो डीएपी के लिए खड़ियाहार या दूसरे क्षेत्रों में जाना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि खाद की जरूरत एक जगह है, लेकिन टोकन दूसरी जगह का मिल रहा है, वही टोकन लेने के लिए₹50 से लेकर 100 रुपए तक दी नहीं पड़ रहे हैं। फसल के हर सीजन में किसानों को खाद की किल्लत का सामना करना पड़ता है। खाद के लिए सरकारी गोदामों और सोसायटियों पर लंबी-लंबी कतारें लगती हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए सरकार ने इस बार खाद की ऑनलाइन बुकिंग और ऑनलाइन टोकन व्यवस्था अनिवार्य की है। लेकिन ऑनलाइन व्य�

Morena Nagar, Morena | Jul 23, 2026

MORE NEWS

25 वर्ष बाद वास्तविक भूमिस्वामियों को मिला अपनी भूमि का अधिकार

तहसील अंबाह के ग्राम लुधावली में 82 बीघा से अधिक शासकीय भूमि अवैध कब्जे से मुक्त कराकर 14 पट्टाधारकों को सौंपा गया कब्जा

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav के सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के अनुरूप जिले में वास्तविक हितग्राहियों को उनके वैधानिक अधिकार दिलाने की दिशा में प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में तहसील अंबाह के ग्राम लुधावली में लगभग 25 वर्षों से लंबित प्रकरण का निराकरण करते हुए 82 बीघा से अधिक भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया तथा वास्तविक पट्टाधारकों को उनकी भूमि का विधिवत कब्जा दिलाया गया।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अंबाह श्रीमती प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन एवं तहसीलदार श्री नरेश शर्मा के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने यह महत्वपूर्ण कार्रवाई की। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा वर्ष 2001-02 में ग्राम लुधावली के भूमिहीन परिवारों को भूमि के पट्टे प्रदान किए गए थे, किंतु लगभग 25 वर्षों तक उन्हें अपनी भूमि का वास्तविक कब्जा प्राप्त नहीं हो सका था।

राजस्व अमले ने विशेष अभियान चलाकर सर्वे क्रमांक 424, 426 एवं 430 स्थित कुल 82 बीघा से अधिक भूमि का सीमांकन कराया। इस दौरान एक ही दिन में 14 सीमांकन की कार्रवाई पूरी कर संबंधित 14 पट्टाधारकों को उनकी भूमि का कब्जा सौंपा गया। इस कार्रवाई से वर्षों से अपने अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे पात्र हितग्राहियों को न्याय मिल सका।

तहसीलदार श्री नरेश शर्मा ने बताया कि इस अभियान में 25 पटवारियों एवं 50 कोटवारों की टीम ने लगातार लगभग छह घंटे तक मौके पर रहकर सीमांकन एवं कब्जा दिलाने की कार्रवाई संपन्न कराई। पूरी कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

उन्होंने बताया कि जिन हितग्राहियों को आज भूमि का कब्जा मिला, उनमें अनेक ऐसे परिवार भी हैं जिनके मूल पट्टाधारकों का वर्षों पूर्व निधन हो चुका है। उनके वैधानिक उत्तराधिकारियों को भी नियमानुसार भूमि का अधिकार सुनिश्चित कराया गया। वर्षों बाद अपनी भूमि का कब्जा मिलने पर हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh #administration Jansampark Madhya Pradesh

25 वर्ष बाद वास्तविक भूमिस्वामियों को मिला अपनी भूमि का अधिकार तहसील अंबाह के ग्राम लुधावली में 82 बीघा से अधिक शासकीय भूमि अवैध कब्जे से मुक्त कराकर 14 पट्टाधारकों को सौंपा गया कब्जा CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav के सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के अनुरूप जिले में वास्तविक हितग्राहियों को उनके वैधानिक अधिकार दिलाने की दिशा में प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में तहसील अंबाह के ग्राम लुधावली में लगभग 25 वर्षों से लंबित प्रकरण का निराकरण करते हुए 82 बीघा से अधिक भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया तथा वास्तविक पट्टाधारकों को उनकी भूमि का विधिवत कब्जा दिलाया गया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अंबाह श्रीमती प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन एवं तहसीलदार श्री नरेश शर्मा के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने यह महत्वपूर्ण कार्रवाई की। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा वर्ष 2001-02 में ग्राम लुधावली के भूमिहीन परिवारों को भूमि के पट्टे प्रदान किए गए थे, किंतु लगभग 25 वर्षों तक उन्हें अपनी भूमि का वास्तविक कब्जा प्राप्त नहीं हो सका था। राजस्व अमले ने विशेष अभियान चलाकर सर्वे क्रमांक 424, 426 एवं 430 स्थित कुल 82 बीघा से अधिक भूमि का सीमांकन कराया। इस दौरान एक ही दिन में 14 सीमांकन की कार्रवाई पूरी कर संबंधित 14 पट्टाधारकों को उनकी भूमि का कब्जा सौंपा गया। इस कार्रवाई से वर्षों से अपने अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे पात्र हितग्राहियों को न्याय मिल सका। तहसीलदार श्री नरेश शर्मा ने बताया कि इस अभियान में 25 पटवारियों एवं 50 कोटवारों की टीम ने लगातार लगभग छह घंटे तक मौके पर रहकर सीमांकन एवं कब्जा दिलाने की कार्रवाई संपन्न कराई। पूरी कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। उन्होंने बताया कि जिन हितग्राहियों को आज भूमि का कब्जा मिला, उनमें अनेक ऐसे परिवार भी हैं जिनके मूल पट्टाधारकों का वर्षों पूर्व निधन हो चुका है। उनके वैधानिक उत्तराधिकारियों को भी नियमानुसार भूमि का अधिकार सुनिश्चित कराया गया। वर्षों बाद अपनी भूमि का कब्जा मिलने पर हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh #administration Jansampark Madhya Pradesh

Morena, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

मुरैना पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया वृक्षारोपण।

मुरैना पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया वृक्षारोपण।

Morena Nagar, Morena | Jul 23, 2026

मुरैना प्रशासन द्वारा चलाया गया,नशा मुक्ति अभियान,, अधिकारियों ने दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ ।
मुरैना। जिले में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एसएसएफ ग्राउंड में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संभाग आयुक्त, डीआईजी, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई गई। वहीं, नशा मुक्ति अभियान को लेकर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के बाद अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर नशा मुक्ति जागरूकता रथ को रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं और पुलिसकर्मी जागरूकता रैली में शामिल हुए। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
रैली के माध्यम से लोगों से अपील क�

मुरैना प्रशासन द्वारा चलाया गया,नशा मुक्ति अभियान,, अधिकारियों ने दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ । मुरैना। जिले में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एसएसएफ ग्राउंड में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संभाग आयुक्त, डीआईजी, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई गई। वहीं, नशा मुक्ति अभियान को लेकर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर नशा मुक्ति जागरूकता रथ को रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं और पुलिसकर्मी जागरूकता रैली में शामिल हुए। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। रैली के माध्यम से लोगों से अपील क�

Morena Nagar, Morena | Jul 23, 2026

मुरैना पुलिस की नाइट कॉम्बिंग गश्त, 107 वारंटी गिरफ्तार।

मुरैना में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने देर रात नाइट कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डावर के मार्गदर्शन में जिलेभर के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सघन गश्त की। इस दौरान पुलिस ने 107 वारंटियों को गिरफ्तार किया, जबकि 39 हिस्ट्रीशीटर और गुंडों सहित 18 जिलाबदर अपराधियों को भी चेक किया गया।

मुरैना पुलिस द्वारा 22 और 23 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि जिले के सभी अनुभाग और थाना क्षेत्रों में नाइट कॉम्बिंग गश्त का आयोजन किया गया। अभियान में करीब 180 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। संबंधित अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी कॉम्बिंग गश्त की।
शहर मुरैना में नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चंदौरिया सहित सिविल लाइन थाना प्रभारी उदभान सिंह यादव, स्टेशन रोड थाना प्रभारी संजय बरैया, कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश भदौरिया और अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गश्त की।
नाइट कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने 32 स्थायी वारंटियों, 74 गिरफ्तारी वारंटियों और धारा 138 एनआई एक्ट के एक वारंटी समेत कुल 107 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने 39 हिस्ट्रीशीटरों और गुंडों के साथ 18 जिलाबदर अपराधियों को भी चेक किया।
पुलिस का यह अभियान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, वांछित अपराधियों की धरपकड़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया गया।

मुरैना पुलिस की नाइट कॉम्बिंग गश्त, 107 वारंटी गिरफ्तार। मुरैना में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने देर रात नाइट कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डावर के मार्गदर्शन में जिलेभर के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सघन गश्त की। इस दौरान पुलिस ने 107 वारंटियों को गिरफ्तार किया, जबकि 39 हिस्ट्रीशीटर और गुंडों सहित 18 जिलाबदर अपराधियों को भी चेक किया गया। मुरैना पुलिस द्वारा 22 और 23 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि जिले के सभी अनुभाग और थाना क्षेत्रों में नाइट कॉम्बिंग गश्त का आयोजन किया गया। अभियान में करीब 180 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। संबंधित अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी कॉम्बिंग गश्त की। शहर मुरैना में नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चंदौरिया सहित सिविल लाइन थाना प्रभारी उदभान सिंह यादव, स्टेशन रोड थाना प्रभारी संजय बरैया, कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश भदौरिया और अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गश्त की। नाइट कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने 32 स्थायी वारंटियों, 74 गिरफ्तारी वारंटियों और धारा 138 एनआई एक्ट के एक वारंटी समेत कुल 107 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने 39 हिस्ट्रीशीटरों और गुंडों के साथ 18 जिलाबदर अपराधियों को भी चेक किया। पुलिस का यह अभियान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, वांछित अपराधियों की धरपकड़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया गया।

Morena Nagar, Morena | Jul 23, 2026